टीकमगढ़: पुरानी तहसील के पास ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी आग, दुकान के फ्लेक्स भी जल गए, लोगों ने उठाया मुद्दा
पुरानी तहसील के पास लक्ष्मी टॉकीज रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ रात करीब 10:00 बजे सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग से स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने एक गंभीर मुद्दा उठाया उनका कहना है विद्युत खंभा के पास नगर पालिका ने सुलभ शौचालय बना दिया है इससे लोगों को खतरा है।