टीकमगढ़: बड़ागांव से पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत, अनावेदकगणों द्वारा मारपीट का आरोप
बड़ागांव निवासी जानकी नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल की शाम वह अपने खेत पर था। इसी दौरान राजेश बलराम लक्ष्मण और हरीराम आए और छोटे भाई रमेश को बारी लगाने से मना करने लगे। इसके बाद चारों लोगों ने मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में पीड़ित जानकी उसकी पत्नी पुत्र के साथ मारपीट हुई है।