लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जांच
सोमवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार रविवार एवं सोमवार के बीच रात्रि में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में रात्रि गश्ती, ऑडी तथा डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच की गई.