झोपड़ी वाले स्कूल की खबर का असर! प्रशासन ने तुरंत लगवाए बेंच-डेस्क, DM ने दिया भवन बनाने का आदेश!
Description:
मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हीरापट्टी की जर्जर व्यवस्था को लेकर WeeHours News पर खबर चलाए जाने के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। खबर सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और स्कूल में तुरंत बेंच-डेस्क लगवाए गए। अब बच्चों को पढ़ाई के दौरान जमीन पर बैठने की परेशानी से राहत मिलेगी।
वहीं, DM ने DEO को स्कूल भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। जमीन उपलब्ध होते ही स्कूल भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह कार्रवाई सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर उठाई गई आवाज की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
#Madhepura #KumarKhand #BiharNews #SchoolNews #GovernmentSchool #SchoolBuilding #WeeHoursNewsBihar #BiharEducation #BreakingNews #NewsImpact #GroundReport #EducationNews #DM #DEO #BiharNewsToday
Bihar, India | Sep 4, 2026