चैनपुर: लंबित वेतन और प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने लंबित वेतन, प्रोत्साहन राशि और बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैठक कर विरोध जताया। बोनिफास कुजूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारी, अनुबंधित कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आउटसोर्सिंग कर्मियों समेत करीब साठ से सत्तर कर्मी शामिल हुए।