Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

एक रात में 4 ट्रकों पर हाथ साफ... लाखों के ECM चुराकर फरार हुए शातिर चोर! #Sector25 #KrishnaColony #TruckTheft #ECMTheft #TruckPartsTheft #Transporters #CrimeNews #faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

MORE NEWS

काम किया गड्ढा छोड़ दिया...
हादसे का इंतजार कर रहा है नगर निगम?
#nagarnigam 
#Dangerous 
#mcf 
#sector24 
#accident  
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#Voiceoffreedom

काम किया गड्ढा छोड़ दिया... हादसे का इंतजार कर रहा है नगर निगम? #nagarnigam #Dangerous #mcf #sector24 #accident #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

स्कूल टीचर संध्या की बेरहमी से ह+त्या...
सिकरोना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, हमलावर फरार

फरीदाबाद में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर एक युवक ने महिला शिक्षिका संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पहले दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका संध्या ने कुछ समय पहले आरोपी अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी, लेकिन पुलिस का मानना है कि वह इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था।

टीचर से मिलने के बहाने स्कूल पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और स्टाफ से कहा कि उसे संध्या मैडम से मिलना है। सूचना मिलने पर जैसे ही संध्या स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बचने की कोशिश करती रहीं, लेकिन नहीं रुका हमलावर

हमले के दौरान संध्या ने बचने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन आरोपी लगातार उन पर वार करता रहा। पुलिस के अनुसार, संध्या के गले, पेट, छाती और चेहरे पर कई चाकू के घाव मिले हैं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बचाने आए स्कूल संचालक को भी दी धमकी

चीख-पुकार सुनकर स्कूल संचालक तेजपाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावर ने चाकू लहराते हुए उन्हें भी धमकाया, जिसके बाद वह पीछे हट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गया।

एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं संध्या

मृतका संध्या मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की रहने वाली थीं और वर्तमान में अपने पति के साथ फिरोजपुर कला में रहती थीं। वह पिछले करीब एक वर्ष से सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

#SchoolMurder
 #teachermurder 
 #crimenews 
 #Sikarona 
 #Haryana 
 #teacher 
 #School 
 #Crime 
 #justice 
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#voiceoffreedom

#SchoolMurder
 #teachermurder 
 #crimenews 
 #Sikarona 
 #Haryana 
 #teacher 
 #School 
 #Crime 
 #justice 
#faridabad 
#voiceoffaridabad 
#voiceoffreedom

स्कूल टीचर संध्या की बेरहमी से ह+त्या... सिकरोना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, हमलावर फरार फरीदाबाद में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर एक युवक ने महिला शिक्षिका संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पहले दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका संध्या ने कुछ समय पहले आरोपी अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी, लेकिन पुलिस का मानना है कि वह इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। टीचर से मिलने के बहाने स्कूल पहुंचा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा और स्टाफ से कहा कि उसे संध्या मैडम से मिलना है। सूचना मिलने पर जैसे ही संध्या स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचने की कोशिश करती रहीं, लेकिन नहीं रुका हमलावर हमले के दौरान संध्या ने बचने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन आरोपी लगातार उन पर वार करता रहा। पुलिस के अनुसार, संध्या के गले, पेट, छाती और चेहरे पर कई चाकू के घाव मिले हैं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बचाने आए स्कूल संचालक को भी दी धमकी चीख-पुकार सुनकर स्कूल संचालक तेजपाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावर ने चाकू लहराते हुए उन्हें भी धमकाया, जिसके बाद वह पीछे हट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक पर फरार हो गया। एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं संध्या मृतका संध्या मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की रहने वाली थीं और वर्तमान में अपने पति के साथ फिरोजपुर कला में रहती थीं। वह पिछले करीब एक वर्ष से सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। #SchoolMurder #teachermurder #crimenews #Sikarona #Haryana #teacher #School #Crime #justice #faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom #SchoolMurder #teachermurder #crimenews #Sikarona #Haryana #teacher #School #Crime #justice #faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, हर युवा बने बदलाव का वाहक : कृष्ण लाल पंवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश सुना, मंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का किया आह्वान

शिव ध्वज और कलश के साथ किया नशा मुक्ति युवा कार्यक्रम का आगाज 

संस्था के लिए 11 लाख देने की मंत्री ने की घोषणा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मतलौडा स्थित ज्ञान मानसरोवर सभागार में आयोजित 'नशा मुक्त युवा अभियान' कार्यक्रम में हरियाणा के पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत अभियान पर वर्चुअल संदेश सुना। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय जनआंदोलन है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग और राष्ट्र निर्माण में लगाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और समाज में भी जागरूकता फैलाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।
   कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं। नशा युवाओं की प्रतिभा, परिवार और भविष्य को बर्बाद करता है। इसलिए हर युवा को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है। एंटी नारकोटिक सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
   उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश की लगभग 6,280 पंचायतों में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सैकड़ों गांवों में इंडोर जिम और खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्वस्थ युवा ही नशे जैसी बुराई को परास्त कर सकते हैं।
उन्होंने राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के  सेंटर के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से राजयोग, आध्यात्मिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया।
   इस अवसर पर बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
इस मौके पर एसडीएम नवदीप, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, बीके सरला,  बीके सुमन ,सुनीता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, हर युवा बने बदलाव का वाहक : कृष्ण लाल पंवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश सुना, मंत्री ने युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का किया आह्वान शिव ध्वज और कलश के साथ किया नशा मुक्ति युवा कार्यक्रम का आगाज संस्था के लिए 11 लाख देने की मंत्री ने की घोषणा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मतलौडा स्थित ज्ञान मानसरोवर सभागार में आयोजित 'नशा मुक्त युवा अभियान' कार्यक्रम में हरियाणा के पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत अभियान पर वर्चुअल संदेश सुना। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग और राष्ट्र निर्माण में लगाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लें और समाज में भी जागरूकता फैलाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संस्कार, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मविश्वास विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं। नशा युवाओं की प्रतिभा, परिवार और भविष्य को बर्बाद करता है। इसलिए हर युवा को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है। एंटी नारकोटिक सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की लगभग 6,280 पंचायतों में युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सैकड़ों गांवों में इंडोर जिम और खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्वस्थ युवा ही नशे जैसी बुराई को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस दौरान उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेंटर के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से राजयोग, आध्यात्मिक मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाकर नशा मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने नशा मुक्ति विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर एसडीएम नवदीप, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, बीके सरला, बीके सुमन ,सुनीता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

सफाई कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन , नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
सफाई आयोग सदस्य 
: संजीव धरू

स्वच्छ भारत का सपना तभी होगा साकार, जब सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान और पूरा अधिकार 

 सफाई कर्मचारियों के अधिकारों पर सख्त हुआ आयोग, ईएसआई-पीएफ, इंसोरेंस वेतन और सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव धरू और रेखा रानी ने शनिवार को सैंट मैरी स्कूल में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी सफाई कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दौरे के दौरान आयोग सदस्य इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। इससे पूर्व  उन्होंने सेंट मैरी स्कूल  का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से सीधी बातचीत की।
कर्मचारियों ने आयोग सदस्य को बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा, कई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र नहीं बने हैं, पीएफ की सुविधा, इंसोरेंस  उपलब्ध नहीं है तथा अन्य श्रम कानूनों का भी सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में भी आयोग सदस्य को सौंपीं। इस पर संजीव धरू ने जेबीएम, पीसीसी तथा अन्य संबंधित कंपनियों के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरोल पर कार्य करने वाले तथा ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

   उन्होंने कर्मचारियों से बिना  किसी संकोच के खुलकर अपनी बात रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
आयोग सदस्यों संजीव और रेखा रानी ने लेबर विभाग को कर्मचारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों पर नियमानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
   उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी को एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करना होगा और किसी भी कर्मचारी के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से पूछा कि सीवर एवं टैंकों की सफाई के समय उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये मिलने के संबंध में जानकारी ली। अधिकांश कर्मचारियों ने निर्धारित वेतन नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत अभियान पर आयोग सदस्य संजीव धरू ने कहाकि 
"स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सम्मान का अभियान है। इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हमारे सफाई कर्मचारी हैं। यदि उन्हें समय पर वेतन, ईएसआई, पीएफ, सुरक्षा उपकरण, पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा तो स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ कार्य करे। किसी भी कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन या नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो एजेंसी या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।"
इस अवसर पर सीजीएम (एचआर) ओम प्रकाश, सीएम (एम्प्लॉयी सर्विसेज) आर. के. पाठक, जीएम (एचआर) अंशुमय भट्टाचार्य, संदीप जो, डीएमसी अरुण भार्गव, लेबर इंस्पेक्टर बलजीत मलिक सहित जेबीएम, पीसीसी एवं अन्य संबंधित कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सफाई कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन , नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं सफाई आयोग सदस्य : संजीव धरू स्वच्छ भारत का सपना तभी होगा साकार, जब सफाई कर्मियों को मिलेगा सम्मान और पूरा अधिकार सफाई कर्मचारियों के अधिकारों पर सख्त हुआ आयोग, ईएसआई-पीएफ, इंसोरेंस वेतन और सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव धरू और रेखा रानी ने शनिवार को सैंट मैरी स्कूल में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी सफाई कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दौरे के दौरान आयोग सदस्य इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होंने सेंट मैरी स्कूल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से सीधी बातचीत की। कर्मचारियों ने आयोग सदस्य को बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा, कई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र नहीं बने हैं, पीएफ की सुविधा, इंसोरेंस उपलब्ध नहीं है तथा अन्य श्रम कानूनों का भी सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप में भी आयोग सदस्य को सौंपीं। इस पर संजीव धरू ने जेबीएम, पीसीसी तथा अन्य संबंधित कंपनियों के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैरोल पर कार्य करने वाले तथा ठेकेदारों के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों का प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजा जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से बिना किसी संकोच के खुलकर अपनी बात रखने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि आयोग उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। आयोग सदस्यों संजीव और रेखा रानी ने लेबर विभाग को कर्मचारियों द्वारा दी गई लिखित शिकायतों पर नियमानुसार मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी को एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन करना होगा और किसी भी कर्मचारी के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से पूछा कि सीवर एवं टैंकों की सफाई के समय उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये मिलने के संबंध में जानकारी ली। अधिकांश कर्मचारियों ने निर्धारित वेतन नहीं मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ भारत अभियान पर आयोग सदस्य संजीव धरू ने कहाकि "स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सम्मान का अभियान है। इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हमारे सफाई कर्मचारी हैं। यदि उन्हें समय पर वेतन, ईएसआई, पीएफ, सुरक्षा उपकरण, पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा तो स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ कार्य करे। किसी भी कर्मचारी का शोषण, अधिकारों का हनन या नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो एजेंसी या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।" इस अवसर पर सीजीएम (एचआर) ओम प्रकाश, सीएम (एम्प्लॉयी सर्विसेज) आर. के. पाठक, जीएम (एचआर) अंशुमय भट्टाचार्य, संदीप जो, डीएमसी अरुण भार्गव, लेबर इंस्पेक्टर बलजीत मलिक सहित जेबीएम, पीसीसी एवं अन्य संबंधित कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026

एक रात में 4 ट्रकों पर हाथ साफ... लाखों के ECM चुराकर फरार हुए शातिर चोर! #Sector25 #KrishnaColony #TruckTheft #ECMTheft #TruckPartsTheft #Transporters #CrimeNews #faridabad #voiceoffaridabad #voiceoffreedom - Panipat News