पत्थलगांव: एकलव्य आदर्श विद्यालय सुखरापारा में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 400 बच्चों की हुई जांच
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व, इसकी प्रक्रिया और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी। शिविर के दौरान नेत्र चिकित्सक ने विद्यालय के करीब 400 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जांच के बाद ज