जमुई: उच्च विद्यालय डुंडो के प्रधानाध्यापक का छात्राओं से पैसे लेते वीडियो हुआ वायरल, छात्रों से अवैध वसूली का लगा आरोप
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई प्रखंड स्थित जगन्नाथ मिश्रा उच्च विद्यालय डुंडो में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सुमन द्वारा छात्राओं से विभिन्न मदों में गलत तरीके से पैसा लेने का मामला प्रकाश में आया है। इससे संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो शनिवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।