जमुई: गिद्धेश्वर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की ट^क्क^र से बाइक सवार युवक की हुई मौ^/त, परिजन में मचा कोहराम
ख़ैरा- गरही मुख्य मार्ग पर गिद्धेश्वर मोड़ के पास शनिवार की शाम 4:00 बजे अज्ञात वाहन की ट^क्क^र से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घा^य^ल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृ^/त घोषित कर दिया। मृ^त^क युवक की पहचान नवडीहा गांव निवासी सुबोध मांझी के पुत्र मोहित मांझी के रूप में हुई है।
बताया जाता मोहित मांझी गांव के ही बसु मांझी की बेटी की शादी में गिद्धेश्वर मंदिर गया था।
शादी समारोह के दौरान वह अपने एक दोस्त की बाइक से गिद्धेश्वर बाजार खाने-पीने का सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस लौटने के दौरान गिद्धेश्वर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार ट^क्क^र मार दी। दुर्घटना इतनी भी^ष,,^ण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोहित मांझी गं^भी^र रूप से घा^य^ल हो गया, जिसे सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौ^त हो गई और डाक्टर ने भी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोहित मांझी की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा।
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026