फूलिया कलां: फूलियाकलां में सड़क के बीच खड़े ट्रांसफार्मर-पोल, हादसे का खतरा बना हुआ है
कस्बे में सड़क के बीचों-बीच ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल खड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। यह चौराहा कस्बे का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामद्वारा मंदिर, बैंक ऑफ बड़ौदा, होटल व दुकानों के कारण दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की है।