लखीसराय: जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित
लखीसराय। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई।रविवार सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परिक्षार्थियों की भीड़ देखी गई ।