मलिहाबाद: मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने अपने दुबग्गा आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण को लेकर अधिकारियों से की बातचीत
मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल के द्वारा अपने दुबग्गा आवास पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन पर दिशा निर्देश दिए गए और समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को कहा गया। विधायक ने कई समस्याओं का निस्तारण तत्काल मौके पर भी करवाया।