मलिहाबाद: थाना माल पुलिस ने नाबालिक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना माल पुलिस के द्वारा काकराबाद तिहारे से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त के द्वारा नाबालिक को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था और इस मामले को लेकर नाबालिक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।