मलिहाबाद: ससपन: रहीमाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में आग लगने के बाद कई बीघा फसल जलकर हुई राख
रहिमाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में फसल में आग लगने का मामला सामने आया। आग लगने के बाद कई बीघा फसल जलकर पूरी तरीके से राख हो गई और इस बीच ग्रामीण एकजुट होकर किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल रहे। आपको बता दें कि भीषण गर्मी में कई जगह पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है।