मलिहाबाद: माल थाना: पीड़ित ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लगाया महिला को गलत इंजेक्शन लगाने और गुप्तांगों को छूने का आरोप
माल थाना अंतर्गत क्षेत्र में पीड़ित ने मेडिकल स्टोर संचालक पर पत्नी को गलत इंजेक्शन लगाने और उसके गुप्तांगों को छूने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई जिसके बाद आरोपी के द्वारा पीड़ित पक्ष को धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद से पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर है।