मलिहाबाद: मङियांव: फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर युवती से हङपे गए 47000 रूपए, मुकदमा दर्ज
मङियांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर युवती से पैसे हड़पे जाने का मामला सामने आया है। मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर हुई जान पहचान के बाद पिता की बीमारी का झांसा देकर युवति से यह पैसे हङपे गए। पुलिस मामले को लेकर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।