मलिहाबाद: नबीनगर मलिहाबाद: हत्या के बाद पुलिस पर लगा जबरन अंतिम संस्कार करवाने का आरोप, दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
मलिहाबाद में बीते दिनों हुई हत्या के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जबरन अंतिम संस्कार करवाया गया और पीड़ित परिवार को फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई है और दोषियों पर ठोस एक्शन की मांग की गई है।