भांडेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पथर्रा नारायण से 09 फरबरी 2026 को एक युवती अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से लापता हो गई थी। वहीं युवती का 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सुराग नही लगा सकी है। युवती के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। लेकिन शनिवार शाम 04 बजे तक युवती का कोई पता नहीं लग सका है।