गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान में विभिन्न मामलों में 39 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विभिन्न कांडों में शामिल 39 आरोपियों को पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में हत्या व हत्या के प्रयास।एससी-एसटी, आर्म्स एक्ट चोरी दहेज अधिनियम,अवैध खनन सहित न्यायालय से जारी वारंट व शराब मामले शामिल हैं।इसकी जानकारी आज दिनांक 14 फरवरी शनिवार की शाम 5 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी