गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनी 40 पीड़ितों की शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 14 फरवरी शनिवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें कुल 40 लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 फरवरी शनिवार की शाम 5 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।