शनिवार सुबह 10:00 ,उज्जैन एसपी के निर्देश पर तराना शहर के कृषि उपज मंडी में दंगा जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया। बताया गया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना है।