थाना प्रेम नगर में जनसुनवाई, एसीपी भास्कर शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रोहिणी जिले के थाना प्रेम नगर अंतर्गत शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। जनसुनवाई में मौजूद एसीपी अमन विहार श्री भास्कर शर्मा ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए थाना प्रभारी विक्रम सिंह को संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा तलाश किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को भी सौंपे गए। वर्षों बाद मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल मालिकों को फोन कर थाने बुलाया और उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
Delhi, India | Nov 21, 2026