मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इसी दिशा में 25 जुलाई को दिल्ली के सभी सरकारी विद्यालयों में Child Safety Parent-Teacher Meeting (PTM) का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष PTM में अभिभावक और शिक्षक मिलकर POCSO Act, Good Touch-Bad Touch, Online Safety और Child Safety Awareness जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य घर और स्कूल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है, ताकि हर बच्चा सुरक्षित महसूस करे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
3 views | North Delhi, Delhi | Jul 20, 2026