यमुना प्रदूषण के सबसे बड़े सोर्स 57 किमी लंबे नजफगढ़ नाले के प्रदूषण को रोकने के लिए ₹3,500 करोड़ से अधिक का मेगा एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
इसके तहत कुल 29 Decentralized Sewage Treatment Plants (DSTPs) बनाए जाएंगे। पहले चरण में 13 DSTPs के लिए ₹1,043.36 करोड़ के टेंडर जारी हो चुके हैं, जबकि दूसरे चरण में 16 और DSTPs विकसित किए जाएंगे।
इन DSTPs के माध्यम से गंदे पानी का स्थानीय स्तर पर उपचार होगा, जिससे प्रदूषण को यमुना तक पहुंचने से पहले ही रोका जा सकेगा।
9 views | North Delhi, Delhi | Jul 19, 2026