बक्सर: नगर के बाइपास सड़क किनारे मिली युवक की लाश, नशे का था आदी ..
Buxar, Buxar | Jun 12, 2024 नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया. बाद में युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के पुत्र के रूप में हुई. जब मृतक के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका पुत्र नशे का आदी हो गया था. हालांकि उसे कुछ युवकों ने जान से मारने की भी धमकी दी थी.