बक्सर: डीएम ने दिया जिले में दाखिल खारिज के मामले जल्द निपटाने के निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 आयुक्त पटना प्रमंडल पटना की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामले पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल ने भाग लिया। दाखिल खारिज के वैसे लंबित मामले जो समय सीमा के उपरांत भी लंबित हैं, के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।