बक्सर: ओवरलोड बालू लदे ट्रक की जांच करने के दौरान हमले में जख्मी खनन पदाधिकारी बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
Buxar, Buxar | Jun 12, 2024 ओवरलोड बालू लदे ट्रक की जांच करने के दौरान हुए हमले में घायल खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. ग्यात हो कि मंगलवार को इटाढ़ी रोड में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की जांच करने के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दी. जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गये. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आईबीएमएस पटना रेफर कर दिया गया.