बक्सर: उपभोक्ता फोरम बक्सर के आदेश पर रेलवे ने पीडित को दिया 9 लाख का चेक, यात्री को बोगी के लोहे से लगी थी चोट, काटना पड़ा था
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 जिला उपभोक्ता आयोग बक्सर के अध्यक्ष न्यायाधीश वेद प्रकाश सिह ने मंगलवार को परिवादी शंकर प्रसाद शाह को 9 लाख रुपए का चेक प्रदान किया, उक्त चेक को रेलवे ने उपभोक्ता आयोग के फैसले का अनुपालन करते हुए जमा किया था. मामला जिले के कृष्णाब्रह्म के रहने वाले शंकर प्रसाद शाह से संबंधित है. बता दे कि21 अगस्त 2013 को परिवादी रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था