लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान
जिले में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 12:45 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसे लेकर जानकारी दी गई. विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई.