🚨 कोटा के सीबी गार्डन में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप!
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित सीबी गार्डन में मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर गार्डन को खाली करवाकर सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया और गेट बंद कर दिए गए।
वन विभाग की टीम गार्डन के अंदर तेंदुए की तलाश में जुटी है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम को भी तैयार रखा गया है।
डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और तेंदुए की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल गार्डन में प्रवेश पूरी तरह बंद है।
जनलिस्ट मंगल सिंह हाड़ा
#Kota #KotaNews #Nayapura #CBGarden #Leopard #LeopardInKota #BreakingNews #ViralNews
Ladpura, Kota | Sep 8, 2026