वार्ड 60 में अदा खान भाटी का धुआंधार जनसंपर्क, डोर-टू-डोर पहुंचकर मांगा समर्थन
कोटा। निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 60 में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अदा खान भाटी ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं भाजपा नेता साबिर भाटी ने भी अपनी टीम के साथ संजय नगर भाग-बी में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र की समस्याओं व अपेक्षाओं पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं का उत्साह नजर आया, जबकि क्षेत्रवासियों से मिल रहे समर्थन से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Ladpura, Kota | Sep 8, 2026