छठ महापर्व को लेकर तिरहूत प्रमंडल के आयुक्त सख्त, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश
मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर तिरहूत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रमंडल के सभी जिलों के डीएम एवं एसएसपी/एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📌 आयुक्त के प्रमुख निर्देश:
- घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।
- ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करें।
- क्यूआरटी एवं क्यूएमआरटी टीम सक्रिय रखें।
- 24×7 नियंत्रण कक्ष संचालित करें।
- घाटों पर मेडिकल कैंप और हेल्प डेस्क की व्यवस्था रखें।
- पुलिस गश्ती एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।
- खतरनाक घाटों की सूची सार्वजनिक करें।
- एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम तैनात रखें।
- नदियों में निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध का पालन कराएं।
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी सजग, सतर्क और सक्रिय रहकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
तिरहूत न्यूज़ | सच • सरोकार • पत्रकारिता
#ChhathPuja #Muzaffarpur #TirhutDivision #GirivarDayalSingh #BiharNews TirhutNews
Bihar, India | Nov 12, 2026