बाढ़ ने छीनी छत और रोज़गार का सहारा, 10 बकरियां भी बह गईं; परिवारों ने मुआवजे की लगाई गुहार
सतना। ग्राम पंचायत इटौर, तहसील कोटर में 29 अगस्त 2026 की बाढ़ ने बुद्ध सेन यादव, रमेश यादव, अरुणेश यादव और अरुण यादव के परिवारों को भारी नुकसान पहुंचाया। बाढ़ में घर गिरने के साथ 10 बकरियां भी तेज बहाव में बह गईं, जिससे परिवारों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ और पशुपालन से होने वाली आय का महत्वपूर्ण सहारा भी छिन गया।
घर गिरने के बाद परिवारों के पास रात गुजारने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। अनाज, कपड़े और जरूरी घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद अब तक कोई राहत या आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि घर, घरेलू सामान और 10 बकरियों समेत हुए पूरे नुकसान का तत्काल सर्वे एवं पंचनामा कराया जाए और वास्तविक नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि और सुरक्षित रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।