सतना सांसद गणेश सिंह अपने जारी एक बयान में कहा है कि रात से फिर से बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। सेमरावल नदी में काफी पानी बढ़ गया है और कोटर-बिरसिंहपुर का रास्ता भी लगभग बंद होने की स्थिति में आ चुका है और फिर से निचले स्तर पर पानी भरेगा। मैंने कलेक्टर महोदय से कहा है कि तत्काल टमस बराज बांध के सारे गेट खोल दिए जाएं ताकि पानी का जमाव न होने पाए। इसी तरह से चित्रकूट मंदाकिनी नदी में भी पानी की गति बढ़ती जा रही है, उसका जल स्तर बढ़ता जा रहा है। मै वहां के लोगों से भी अपील करता हूँ कि सब लोग सतर्क रहें, प्रशासन भी सतर्क रहे, जनसेवी संस्थाएं भी सतर्क रहें, कार्यकर्ता भी सतर्क रहें और हर एक परिवारों से मेरी अपेक्षा है कि कृपया करके सुरक्षित स्थान पर अपने आप को, अपने परिवार के लोगों को लेकर के पहुँचें।
धन्यवाद।