मोहन सरकार ने खोला खजाना, 1.21 लाख विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप, अब स्कूटी की बारी
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.21 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए ₹304 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। पात्र छात्रों को ₹25-25 हजार की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और किताबों के बाद अब डिजिटल शिक्षा के लिए लैपटॉप उपलब्ध करा रही है। इससे छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च, कोडिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि पात्र मेधावी विद्यार्थियों को जल्द स्कूटी का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
#MadhyaPradesh #MohanYadav #LaptopScheme #Students #Education