सिमरिया: 13 फरवरी को पन्ना आएंगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमरिया ने रेस्ट हॉउस में बनाई रूपरेखा
Simariya, Panna | Feb 12, 2025 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर उनके विधानसभा मुख्यालयों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में वे पन्ना पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य से भेंट कर स्थानीय जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष के आने की तैयारियों को लेकर सिमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के रेस्ट हॉउस में रूपरेखा बनाई।