सिमरिया: हीरापुर मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटी बोलेरो, चालक की हुई मौत व तीन लोग हुए घायल
Simariya, Panna | Feb 11, 2025 पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं ऐसा ही मामला आज दिन मंगलवार दिनांक 11 फरवरी को एक बार फिर हीरापुर मोड़ के पास देखने को मिला जहां एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बोलेरो कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें दबकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।