सिमरिया: ग्राम राहुनिया में भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
पन्ना जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन तेज रफ्तार वाहनों की धमा चौकड़ी से हादसे हो रहे हैं ऐसा ही मामला आज दिन शनिवार दिनांक 8 फरवरी को एक बार फिर देखने को मिला जहां ग्राम राहुनिया में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई जिसमें सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।