सिमरिया: ग्राम पुरैना निवासी एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने 63 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ़्तार
आज आबकारी विभाग द्वारा हरिसिंह राजपूत पिता द्वारका सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पुरैना को मोटरसाइकिल पर रखे झाल और साइड में लटके दो झोले में रखे 250 पाव देशी शराब प्लेन और दोनो झोलों में 50-50 पाव देशी शराब प्लेन कुल 350 पाव देशी शराब प्लेन कुल मात्रा 63 लीटर अवैध शराब कीमती 24,500 रुपये की जप्त की।