बक्सर: बक्सर में अल्टियस इंफ्रा परिसर में छापेमारी, ₹9.58 लाख की बिजली चोरी पर FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Aug 19, 2026 बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर सारिमपुर मठिया के दक्षिण स्थित टावर बीटीएस अल्टियस इंफ्रा लिमिटेड परिसर में छापेमारी की। छापेमारी टीम का नेतृत्व विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। साथ में कनीय विद्युत अभियंता रौशन कुमार और अन्य कर्मी मौजूद थे।