राजकीय औषधालय सेक्टर-20, पंचकूला में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित
पंचकूला, 30 अक्टूबर राजकीय औषधालय सेक्टर 20, पंचकूला में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 25 टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम डॉ. संदीप छाबड़ा, उप सिविल सर्जन (टीबी) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 25 टीबी रोगियों को समर्पण सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत), नई दिल्ली द्वारा गोद लिया गया, जिसके अध्यक्ष श्री के.एल. बंसल हैं। इस अवसर पर सभी 25 रोगियों को ट्रस्ट की ओर से पोषण किट वितरित की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, बचाव और सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त दवा व मुफ्त जांच के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि टीबी रोगियों के लिए पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। पौष्टिक भोजन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दवाओं का असर तेज होता है और शरीर जल्दी स्वस्थ होता है। प्रोटीन, फल, दूध और हरी सब्जियां खाने से वजन बढ़ता है और टीबी को हराने में मदद मिलती है और अपील की गई कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं ताकि टीबी को खत्म किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. दीपिका जीडी 20 , डॉ आर के गर्ग, श्री सतीश कुमार (एसटीएस), श्री वीरेंद्र शर्मा (पीपीएम), श्री सुनील (टीबीएचवी) व अन्य स्टाफ और ट्रस्ट के सदस्य के उपस्थित रहे।