कोटवा: भोपतपुर पुलिस ने बझिया से गुप्त सूचना के आधार पर 70 लीटर देशी शराब और 21 पीस विदेशी शराब बरामद की
भोपतपुर पुलिस बझिया से गुप्त सूचना के आधार पर 70 लीटर देशी शराब व 21 पीस विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग जगह से 70 लीटर देशी शराब व 21 पीस ऑफिसर चॉइस की फ्रूटी पैक बरामद हुई है। स्थानीय लोगो व चौकीदारों के सहयोग से शराब तस्कर का पत्ता लगाया जा रहा है,जल्द ही उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।