बेलतरा: तोरवा शराब दुकान परिसर में ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, बाइक सवार आरोपी फरार
शराब भट्ठी में ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या तोरवा शराब दुकान परिसर में वारदात, बाइक सवार आरोपी फरार बिलासपुर। देवरीखुर्द निवासी ऑटो चालक शिवनंदन साहू (56) की सोमवार शाम तोरवा शराब भट्ठी परिसर में धारदार हथियार से गला पर वार कर हत्या कर दी गई। वह करीब 5 बजे ऑटो खड़ा कर शराब पीने बैठा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया और बाइक से फरार हो गया।