रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की खरसाही पंचायत स्थित मध्य विद्यालय जगता में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया जिम का सामान गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिम उपकरणों के गायब होने के बावजूद अब तक न तो किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही विभागीय स्तर पर कोई जांच शुरू की गई है।