हथुआ: प्लस टू विद्यालय बरिरायभान मिर्जापुर में बाल संसद का गठन, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छात्र प्रतिनिधि चुने गए
हथुआ प्रखंड के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय बरिरायभान मिर्जापुर में गुरुवार को बेहद उत्साहपूर्ण माहौल के बीच 'बाल संसद' का गठन किया गया। इस प्रक्रिया की खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से संपन्न कराया गया, जिससे छात्रों को लोकतंत्र और मतदान के महत्व का व्यावहारिक अनुभव मिल सका।