राजपुर: राजपुर पुलिस ने सरेंजा-कोचस मार्ग पर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Aug 17, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिली थी कि सरेंजा से कोचस की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर गौरव पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।