घाटमपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर मायके पक्ष के लोगों ने किया हंगामा
घाटमपुर के बिहूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई।मायके पक्ष ने ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा,सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एसीपी ने सोमवार रात 10:00 बजे बताया परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।