चौसा: 31 मई को मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, सभापति अवधेश नारायण सिंह व मंत्री संजय टाइगर होंगे मुख्य अतिथि
Chausa, Buxar | May 15, 2026 महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 31 मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर फाउंडेशन की बैठक शुक्रवार को 4:00 बजे अपराह्न में आयोजित हुई। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष तेजप्रताप प्रताप 'छोटे' ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक पुनीत सिंह ने किया।