मड़ावरा: दलपतपुर में दूसरी शादी करने से रोकने के लिए लड़की के पिता ने पुलिस थाने में दिया प्रार्थना पत्र
दलपतपुर गाँव में एक युवक द्वारा दूसरी शादी करने से रुकवाने के लिए लड़की के पिता ने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस थाना मड़ावरा में दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी लड़की की शादी दलपतपुर गाँव में वर्ष 2024 में हुई थी। जिसका टीकमगढ़ में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।उसने कहा है कि जब तक न्यायालय का निर्णय नही आता तब तक दूसरी शादी करने से युवक को रोका जाय।