बाह: बराह गांव में गृहक्लेश से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
थाना बासौनी क्षेत्र के गांव बराह में गृहक्लेश के चलते शनिवार रात 9 बजे एक युवक ने देसी तमंचे से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय संजय सिंह की पत्नी से कहासुनी के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।